महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार 4 साल तक सोते रहे और जब चुनाव सिर पर आ गया तब उन्हें छग के बेरोजगारों की याद आ रही है। वे बेरोजगारी भत्ते के नाम से तुस्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार ये कैसा मजाक कर रही है? जिस प्रकार नियम और शर्तें बेरोजगारी भत्ता लेने वाले के लिए लागू किया जा रहा है, इसमें बहुत ही कम बेरोजगारों को भत्ता मिल पाएगी। इस प्रकार से कड़े नियम लागू किए हैं कि बेरोजगारों को 12 वीं पास अनिवार्य है।
भूपेन्द्र चंद्राकर का कहना है कि बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पंजीयन कार्यालय में 2 वर्ष का पंजीयन होना, परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय या अर्ध शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
अगर वह किसान हैं और 75 क्विंटल धान बेचा है, तो वह भी दायरे में नहीं आएगा। इससे पूर्व के सरकारों ने भी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया था परन्तु उन्होंने इस प्रकार की नियम व शर्तें लागू नहीं किया था। यह सरासर बेरोजगार के साथ छल है।