महासमुन्द

मराठा समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी की 393वीं जयंती
20-Feb-2023 3:43 PM
मराठा समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी की 393वीं जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी।
स्थानीय छत्रपति शिवाजी चौक में रविवार को पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मराठा क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे थे। महासमुंद जिला मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक प्रलय थिटे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। वह देश के वीर सपूतों में से एक थे। सन 1674 में उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम शिवाजी भोंसले था।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला सचिव राजेंद्र घाडग़े ने कहा कि भारतीय इतिहास में शिवा जी महाराज का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वीर शिवाजी महाराज की गौरव गाथा देश-विदेशों में आज भी सुनाई जाती है। शिवाजी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे। उन्होंने कभी किसी धार्मिक स्थल पर हमला नहीं किया। उन्होंने अपनी हिंदू धार्मिक मान्यताओं से समझौता किए बिना सभी धर्मों को समायोजित किया।

इस अवसर पर महिलाओं की उपस्थिति काफी संख्या में थी। महिला मंडल जिलाध्यक्ष अनिता पवार, सचिव रामेश्वरी घाडग़े, उपाध्यक्ष अनिता घाडग़े, मोनिषा गड़ाक, ज्योति पवार, रोहिणी घाडग़े, नेहा भोसले, प्रीती इंगोले, संरक्षक प्रलय थिटे, जिलाध्यक्ष गोवर्धन इंगोले, सचिव राजेंद्र घाडग़े, कोषाध्यक्ष भूषण भोसले, महावीर पवार, यशवंत घाडग़े, जसवंत पवार, किशोर भोसले, प्रकाश राव पवार, कुलेश्वर गड़ाक, देवेंद्र इंगोले, महेंद्र पवार, देवेंद्र काले, प्रदीप भोसले, अिभषेक इंगोले, रामकिशन भोयर, मुकेश भोसले, अनिकेत गड़ाक, आदित्य पवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट