महासमुन्द

संत रविदास ने विश्व को बता दिया कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता - राशि
20-Feb-2023 3:41 PM
संत रविदास ने विश्व को बता दिया कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता - राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी।
महाशिवरात्रि के दौरान झलप में आयोजित संत रविदास गुरुधाम समिति के सांस्कृतिक संध्या एवं मड़ई मेले में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि बहुत से विद्वानों का ऐसा मानना है कि गुरू रविदास का जन्म 15 वीं शताब्दी में भारत के उत्तर प्रदेश के काशी बनारस में हुआ था। हर साल उनका जन्मदिन पूरण मासी के दिन माघ के महीने में आता है।

उन्होंने कहा कि रविदास जी सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध थे। वे हमेशा से ही जातिभेद, रंगभेद के खिलाफ  रहे। बचपन से ही उन्हें भक्तिभाव काफी पसंद था। परम्पराओं के अनुसार रविदास पर संत कवि रामानंद का बहुत प्रभाव था। उनकी भक्ति से प्रेरित होकर वहां के राजा भी उनके अनुयायी बन चुके थे। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित कर दिया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। इस अवसर पर आरिश अनवर, लता कैलाश चंद्राकर, समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट