महासमुन्द

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ दो हिरासत में
20-Feb-2023 3:39 PM
प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ दो हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशीली कफ सिरप के अंतर राज्यीय 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 70 प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। 18 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना महासमुंद क्षेत्र में बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय के पास भारी मात्रा में कफ सिरप व नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु रखा गया है। मुखबिर की निशानदेही पर मौके जांच के लिए पहुंची टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नवीन पटेल (32) ओडिशा तथा रोशन राय (22)महासमुंद बताया है। तलाशी लेने पर टीम ने एक भूरे रंग के कार्टून के अंदर 70 प्लास्टिक शीशी 100-100 एमएल वाली में भरी हुई प्रतिबंधित कफ सिरप कुल 7 हजार एमएल कीमती लगभग 12 हजार 250 रुपए बरामद किया।

प्रतिबंधित दवाईयों को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट