महासमुन्द

आरोपियों से चोरी के 8 बाइक बरामद
20-Feb-2023 3:37 PM
आरोपियों से चोरी के 8 बाइक बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी।
मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में हैं।
आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोटर साइकिल बरामद किया है जिसमें डिलक्स नीला रंग का बिना वाला, हीरो स्पेलेण्डर प्लस काला रंग, प्लेटिना लाल रंग, हीरो सीडी डिलक्स नीला रंग, प्लेटिना काला रंग, हीरो होण्डा सीडी डिलक्स लाल काला रंग, हीरो एचएफ डिलक्स लाल रंग, हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस नीला काला रंग का शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को हिरासत में लिया है इनके नाम पता मनीष श्रीवास (35)बरमकेला सारंगढ़ तथा सीताराम सेन (23)पिथौरा जिला महासमुंद शामिल हैं।
19 फरवरी को मुखबिर से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति एक नीले रंग के बिना नंबर की बाइक में बंसुला चौक के पास आये हैं और वाहन बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम बंसुला चौक पहुंची। वहां बिना नंबर नीले रंग के बाइख बंसुला चौक सडक़ किनारे मिली। जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। वहीं एक व्यक्ति बाइक के पास खड़ा था। दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडऩे के बाद पूछताछ में दोनों ने अपना नाम  नाम मनीष श्रीवास व सीताराम सेन बताया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने मिलकर अलग-अलग जगहों से 8 बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी मनीष श्रीवास की निशानदेही पर उनके घर से अलग-अलग कंपनी के 6 बाइक एवं आरोपी सीताराम सेन के घर से दो बाइक कुल 8 बाइक कीमती करीब 1 लाख, 60 हजार रुपए बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 41-14, 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट