महासमुन्द

चयन ट्रायल में महासमुंद जिले से 9 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हुए शामिल
20-Feb-2023 3:29 PM
चयन ट्रायल में महासमुंद जिले से 9 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हुए शामिल

महासमुंद, 20 फरवरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित किया गया। इसमें महासमुंद जिले से कुल 9 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें 3 बालिका योजना रंगारी पिता विनोद रंगारी, खुशबू साहू पिता गणेश साहू, तारिणी साहू पिता मुकेश साहू, 6 बालक आदित्य पटेल पिता दिलीप पटेल, प्रितम कन्नौजे पिता प्रेमशंकर, सिद्धार्थ चन्द्राकर पिता ओम प्रकाश, भास्कर टंडन पिता दीनदयाल, समीर कोसरे पिता नंद कुमार, आशीष शर्मा पिता मन्त कुमार एवं अभिषेक अंबिलकर दल प्रभारी के रूप में शामिल हुए।

खिलाडिय़ों के प्रवेश हेतु मोटर एबिलिटी टेस्ट वजन, ऊंचाई, वर्टिकल जंप, बाल थ्रो, 30 मीटर फ्लाईंग स्टार्ट, 800 मीटर दौड़, कराया गया। दूसरे दिन मोटर एबिलिटी टेस्ट में शामिल खिलाडिय़ों का स्किल टेस्ट लिया गया। दोनों टेस्ट के अंक के आधार पर वरीयता क्रम में खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि खेल अकादमी में प्रवेश होने पर शासन द्वारा नि:शुल्क आवास, भोजन,खेल सामग्री, पढ़ाई व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दोनों टेस्ट के अंक के आधार पर वरीयता क्रम में खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट