महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने दी पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि
15-Feb-2023 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15फरवरी। मोती बाल उद्यान में स्थित जयस्तंभ के समक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कल 14 फरवरी के दिन चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व महासमुंद के रहे सांसद पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्य तिथि पर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर आरिश अनवर, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, दसवंतीन साहू, देवकुमारी, सरोज,उमा, रेखा, हेमा, सोहद्रा, बसंती, द्रोपदी आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे