महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 फरवरी। महासमुंद एडिशनल एसपी आकाश राव के महावीर पार्क स्थित बंगले के ठीक बाजू निवासरत आशीष दीवान के सूने मकान में बीती चोरी हो गई। आज सुबह से इस चोरी को लेकर शहर में चर्चा है। आज सुबह 7 बजे से चोरी वाले घर के बाहर पत्रकारों का मजमा लगा रहा और भीतर डाग स्क्वायड की टीम पतासाजी में लगी रही। बहरहाल इस मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मकान में आशीष दीवान अपनी मां, पत्नी और बहन के साथ रहता है। सोमवार की रात वह परिवार समेत राजिम मेला चला गया था। रवानगी से पहले उन्होनें मकान के भीतर तथा बाहर के सभी कमरों में ताला लगाया था। मंगलवार की सुबह जब वह मेले से लौटा तो ताला टूटा हुआ पाया। भीतर जाकर देखा तो कमरों के सामान बिखरे पड़े मिले। आलमारियों में रखे रानी हार 20 ग्राम, गुलबंद 5 ग्राम, 2 नग आइरिंग 12 ग्राम, 3 नग फुल्ली 3 ग्राम, पायल 5 जोड़ी 250 ग्राम आदि गायब है।