महासमुन्द

मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन बैठक, 20 को आंदोलन के लिए लोगों से अपील
14-Feb-2023 4:02 PM
मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन बैठक, 20 को आंदोलन के लिए लोगों से अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 फरवरी।
वार्ड क्र 5 नयापारा स्थित ठेठवार भवन में मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर बैठक रखी गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं पार्षद व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक देवीचंद राठी उपस्थित थे। बैठक वार्ड क्रमांक 5 नयापारा के युवा कार्यकर्ताओं को डॉ.विमल चोपड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीबों का आवास नहीं बना रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास शीघ्र बनाये जाने की मांग को लेकर 20 फ रवरी को विधानसभा स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है जिसमें सभी बड़ी संख्या में शामिल हों।  

इस अवसर पर भाजपा के कार्य व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर विश्वास व्यक्त करते हुए दर्जन भर युवा डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया। डॉ.विमल चोपड़ा ने सभी युवाओं को भाजपा का गमछा पहनाकर प्रवेश दिलाया। इसमें एक बिजली विभाग के रिटायर कर्मचारी रतन लाल साहू भी भाजपा प्रवेश करने वाले में शामिल हैं।  

इसके अलवा राकेश यादव, ललित मांझी, मनोज यादव, पंकज केदारनाथ निषाद, कुलदीप यादव, राहुल यादव, प्रेम रात्रे, लोकेश शर्मा, राम बाघ, कुन्दन सिंग को भाजपा में प्रवेश दिलाया गया। प्रवेश बाद डॉ.विमल चोपड़ा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके प्रवेश से पार्टी और मजबूत होगी। वार्ड 5 की बैठक भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता शत्रुहन यादव, डॉ केशव साहू ने की साथ ही उक्त दोनों नेताओं ने बताया कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर 18 फरवरी शुक्रवार शाम 5 बजे शहीद वीर नारायण सिंह चौक नयापारा में नुक्कड़ सभा किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट