महासमुन्द
देवीचन्द बने भाजपा के जिला संयोजक
13-Feb-2023 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छग प्रदेश द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा के द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ महासमुंद जिला के संयोजक पद पर वरिष्ठ पार्षद देवीचन्द राठी को नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर पार्षद व नवनियुक्त जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा, महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साह,ूजिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही, सहप्रभारी संध्या परगहनिया समेत प्रदेश व जिला ईकाई के नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे