महासमुन्द
ठुमसा में मातृ पितृ सम्मेलन
13-Feb-2023 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी। ग्राम ठुमसा में ग्रामवासियों एवं स्कूल परिवार द्वारा आयोजित मातृ पितृ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मोती साहू, अध्यक्ष किसान नेता चैनू राम साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रमुख भोजराज प्रजापति, राजू साहू, सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता राजपूत उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोती साहू ने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए यह सम्मेलन सार्थक होगा। ऐसे सम्मेलनों से हमें अपने बच्चों की विकास के लिए समुचित जानकारी मिलती हैं। आज हर क्षेत्र में विकास की जरूरत है। गांव में हमारा स्कूल अच्छा हो, स्वास्थ्य की सुविधाएं हों ऐसी व्यवस्थाएं होनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे