महासमुन्द

परसाडीह में कबड्डी स्पर्धा
13-Feb-2023 3:40 PM
परसाडीह में कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी।
ग्राम परसाडीह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम समिति व राजीव युवा मितान क्लब परसाडीह के तत्वावधान में 9 एवं 10 फरवरी को आयोजित की गई। दो दिवसीय इस स्पर्धा में क्षेत्र सहित छग के विभिन्न जिलों से टीमें शामिल हुईं। कार्यक्रम के समापन व पुरस्कार वितरण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने कहा कि कबड्डी जमीन से जुड़ा हुआ खेल है। इस खेल के माध्यम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही मन.मस्तिष्क भी शुद्ध रहता है। उन्होंने गांव के युवाओं का उत्साह देखते हुए कहा कि आज गांवों में कराए जा रहे किसी भी आयोजन में युवाओं की भूमिका प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व कौशल क्षमता बढ़ाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुनहरा अवसर प्रदान किया है। 

इस अवसर पर ग्राम प्रमुख थनवार घाघरे, दामू साहू, हृदयराम मेश्राम, चुनूलाल यादव, कोच सुरेश कुमार ध्रुव, सहदेव नेताम, कलिराम नेताम, मुकेश ठाकुर, समिति अध्यक्ष वासुदेव ध्रुव, उपाध्यक्ष खुबचंद ध्रुव, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, सचिव योगेश ध्रुव, चोवाराम नेताम, ओमप्रकाश नेताम व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट