महासमुन्द
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवाई का वितरण
11-Feb-2023 9:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 फरवरी। केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा विद्यालय के 1100 बच्चों एवं 45 कर्मचारियों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवाई का वितरण किया गया। प्राचार्य श्री अवस्थी ने सभी से अपील की है कि हमें अनिवार्य रूप से इस दवाई का सेवन करना चाहिए जिससे बच्चों में कृमि संक्रमण को रोका जा सके तथा समुदाय में कृमि संक्रमण की दर कम हो सके।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की नर्स भूमिका साहू ने किया और इन्होंने सलाह दिया कि कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए हमें खुले पांव नहीं घूमना चाहिए। खाने से पहले फल, सब्जियां तथा हाथों को अच्छी तरह धोकर ही उपयोग करना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे