महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 फरवरी। शुक्रवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक महासमुंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगरपालिक परिषद महासमुंद, प्रमोद सेवनलाल चंद्राकर अध्यक्ष जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या. महासमुंद, हीरा बंजारे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति महासमुुंद, डॉ. रश्मि चंद्राकर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद, दाऊलाल चंद्राकर अध्यक्ष एलुमनी समिति शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, संजय शर्मा उपाध्यक्ष एलुमनी समिति शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, किरण घृतलहरे सरपंच ग्राम पंचायत मचेवा, किशन देवांगन अध्यक्ष ग्रामीण साख सहकारी समिति बरोण्डा बाजार मचेवा, अरिन भागीरथी चंद्राकर, योगेश गण्डेचा, लता कैलाश चंद्राकर, अमर चंद्राकर सभापति जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत में छात्र संघ प्रभारी प्रो. सी. खलखो ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने महाविद्यालयीन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर, संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक महासमुंद ने कृषि और शिक्षा पर अपनी विशेष रूचि जताते हुए उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय के सतत् एवं सार्वांगिण विकास हेतु वे सहयोगी बने रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नारी शक्ति का आह्वान करे उनके सशक्तिकरण पर बल दिया। जबकि प्रमोद चंद्राकर ने इस महाविद्यालय में बिताये हुए अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया। दाऊलाल चंद्राकर ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रगति के लिये प्रेरित किया तथा संजय शर्मा ने महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पर हर्ष व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो, मैडल, प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष आर्शिन सालोमन, सचिव रस्मित कौर चावला, सहसचिव चंचल चंद्राकर, समस्त कक्षाओं के प्रतिनिधि, समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयीन स्टॉफ कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमारानी प्रधान, प्रो. प्रदीप कन्हेर एवं अतिथि व्याख्या विजच मिर्चे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्रो. अजय कुमार राजा ने किया।