महासमुन्द

मारपीट, आरोपियों को पैदल मार्च कर कोर्ट ले गई पुलिस
10-Feb-2023 8:22 PM
मारपीट, आरोपियों को पैदल मार्च कर कोर्ट ले गई पुलिस

महासमुंद, 10 फरवरी। महासमुंद के वार्ड क्रमांक 15, बाजार वार्ड निवासी अभिषेक अम्बिलकर 7 फरवरी की शाम मिनी स्टेडियम बास्केटबॉल ग्राउंड में अपने अन्य साथियों के साथ अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान स्वीपर कालोनी के सुशील सोनी एवं राजा राम जलक्षत्री अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। खिलाडिय़ों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर नगर में पैदल मार्च कराते हुए कोर्ट तक ले गई।


अन्य पोस्ट