महासमुन्द

कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण का भूमिपूजन
09-Feb-2023 6:59 PM
कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण का भूमिपूजन

महासमुंद, 9 फरवरी। महासमुंद के शंकर नगर वार्ड नंबर 1 में 7 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया।  शहर के विकास को गति देते हुए शंकर नगर वार्ड में 7 लाख से बनने वाली कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण का कल बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।  भूमि पूजन अवसर पर सभापति पवन पटेल, हाफिज कुरैशी, डमरूधर मांझी, मंगेश टांकसाले, उर्मिला साहू, पूर्व पार्षद कपिल साहू, कौशिक राठौर,सन्नी साहू, नेमचंद साहू, पूर्व सरपंच कमलेश चंद्राकर,आरिश अनवर, सीएमओ एल डी वर्मन, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, नौशाद बख्श, यशवंत ठाकुर, संध्या साहू, रिचा साहू, ट्विंकल साहू समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट