महासमुन्द

राशि महिलांग पुन: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनीं
09-Feb-2023 3:12 PM
राशि महिलांग पुन: महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 फरवरी।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेत्ता डिसूजा, प्रभारी सुनीता शेरावत, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  फूलोंदेवी नेताम के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को पुन: महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस पद की जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की कोशिश होगी। श्रीमती महिलांग को फिर से प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है।
 


अन्य पोस्ट