महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी। सरायपाली पुलिस ने चोरी के आरोपी के घर स्थानीय वार्ड नंबर 6 दल्ला परिसर मेन रोड सरायपाली से चोरी गई सामानों को जब्त कर कार्रवाई की है। एक नग प्लास्टिक का टुकड़ा, तांबे का तार करीबन 1-2 किलो, एक नग पोर्टेबल पुरानी मॉडल टीवी (जिसका ऊपर का कवर नहीं है खराब हालत में है), एक पुरानी कंपनी का म्यूजिक सिस्टम जिसके सामने में वॉल्यूम लिखा है, 3 नग छोटा साउंड बॉक्स, 1 नग बैटरी पुराना कीमती 6 हजार रुपए बरनामद किया है।
मालूम हो कि प्रार्थी मुबी दल्ला पिता स्वर्गीय इलियास दल्ला उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 दल्ला परिसर मेन रोड सरायपाली ने थाने में आकर आरोप दर्ज कराया था कि-मैं रायपुर में रहता हूं। सरायपाली में मेरा मकान है। उक्त मकान को आज से करीब 3 महीने पहले रहने के लिए नगर पालिका के एक अधिकारी को दे दिया था। वह वहां अपने परिवार के साथ रहता था। उनके चले जाने के बाद से मकान पूर्ण रूप से खाली था। बीते15 जनवरी को मकान में मैंने ताला लगा पाया था। उसके बाद 31 जनवरी को पुन: अपने घर को देखने गया तो पता चला कि कोई अज्ञात चोर ने ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर चोरी किया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरायपाली के कुछ लोगों को पूछताछ किया। इस दौरान एक नाबालिक का पता चला। नाबालिक बालक से पूछताछ करने पर अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के सूने मकान में चोरी करना कबूल किया। उक्त नाबालिक बालक ने चोरी की घटना में चंदन राव (20), रमेश डडसेना उम्र (23), रामलाल बरिहा (45) जाति बिंझवार सभी सरायपाली शामिल होना भी बताया। सभी चार आरोपियों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिक को महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।