महासमुन्द

दो दिनी वार्षिक खेल प्रतियोगिता
08-Feb-2023 3:00 PM
दो दिनी वार्षिक खेल प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 फरवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, बोरा दौड़, रोल बॉल, कुर्सी दौड़ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

प्राचार्य डॉ.अनुसूया अग्रवाल ने भी कुर्सी दौड़ में शिरकत की। जिसमें वे प्रथम स्थान रहीं। खेल अधिकारी दिलीप लहरे, अजय राजा, प्रदीप कन्हेर, राजेश शर्मा, मुकेश पेन्दरिया, कपिल, सौरभ साहू, कुंदन देवांगन, राकेश जांगड़ेे आदि ने गिस्सा लिया। द्वितीय दिवस रिले, थ्री लेग रेस, चमच दौड़, स्लो साइकल रेस, क्रिकेट का आयोजन हुआ।


अन्य पोस्ट