महासमुन्द
राज्य दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट में महासमुंद का चौथा स्थान
01-Feb-2023 3:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी। दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के दिव्यांगजन खिलाडिय़ों ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिला बलोदा बाजार के खरोरा के बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में 28 व 29 जनवरी को संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने कल कलेक्ट्रेट में दिव्यांग खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन कर शील्ड प्रदान की।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह मौजूद थी। पहली बार महासमुंद जिले के दिव्यांग बालकों युधिष्ठिर भोई, संजय परमार,तोरण यादव, विश्वनाथ पटेल, रानू पटेल, खेमराज, ओमकार यादव, मन्नू, जितेन्द्र कोसले, इन्द्र प्रसाद, शांतु कोसले एवं प्रीतम बंजारे ने सहभागिता प्रदर्शित की और उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे