महासमुन्द
मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का सडक़ दुर्घटना में निधन
19-Jan-2023 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जनवरी। बसना नगर के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का सडक़ दुर्घटना में निधन में हो गया है। मेजर गगन दीप बसना नगर के समाज सेवी डॉ. नगेन्द्र सिंह प्रेम के सुपुत्र हैं। मेजर गगनदीप न केवल एक कुशल चिकित्सक थे। अपितु एक अद्भुत पुत्र , एक जिंदा दिल इंसान, अद्भुत सेवाभावी व्यक्तित्व, एक ऐसा मित्र जो अपनी मित्रता के लिए न केवल न्यौछावर थे, बल्कि ऐसे लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहते थे।
19 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सेना द्वारा ससम्मान बसना नगर लाया गया। मेजर गगनदीप सिंह के निधन की खबर से बसना नगर ही नहीं अपितु महासमुंद जिले में शोक की लहर फैल गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे