महासमुन्द
6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी
19-Jan-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जनवरी। पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 12 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी शुक्रवार 10 फरवरी तक अपना आवेदन शाला में जमा कर सकते हंै। इस संबंध में अधिक जानकारी विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए इच्छुक विद्यार्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुंद अथवा सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे