महासमुन्द
4 आरक्षक निलंबित
19-Jan-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जनवरी। जिले के बसना और सांकरा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन चारों पर विभाग में संदिग्ध आचरण और लापरवाही पूर्वक कार्य करने का आरोप लगा है। इन्हें तत्काल कार्य से निलंबित कर महासमुंद रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें निर्वाह भत्ता प्रदान की जाएगी। इनमें बसना थाना आरक्षक दिलीप टंडन, आरक्षक उत्तरा सांते, सांकरा में पदस्थ यशवंत ध्रुव तथा सांकरा में पदस्थ रमाकांत साहू शामिल हैं। एसपी के आदेश के बाद इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे