महासमुन्द

गृहमंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
19-Jan-2023 3:13 PM
गृहमंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जनवरी।
74 वें गणतंत्र दिवस समारोह महासमुंद जिले में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूली बच्चे समारोह का हिस्सा नहीं होंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं होंगे। इस वर्ष कोविड19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए पर्व मनाने की तैयारी है। 

 


अन्य पोस्ट