महासमुन्द

कार से शराब तस्करी, आरोपी बंदी
18-Jan-2023 7:19 PM
कार से शराब तस्करी, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित गोवा स्पेशल व्हीस्की 20 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी को सायबर सेल एवं थाना सांकरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार समेत उसमें रखे 173 लीटर शराब कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए बरामद किया है।

चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर  17 जनवरी को एन.एच.53 नेशनल हाईवें के रास्ते थाना सांकरा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते व्यक्ति को बल्दीडीह चौक जोंक नदी पुल सांकरा के पास नाकाबंदी कर पकड़ा।

नाकेबंदी के दौरान पिथौरा तरफ से एक सफेद रंग की कार में आ रहे उक्त आरोपी ने पुलिस को खड़ा देख यू-टर्न कर पिथौरा की तरफ भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस की टीम ने पकड़ा। आरोपी चालक ने पुलिस को अपना नाम प्रमोद चौहान  (46) कुटेला थाना सरायपाली महासमुंद का रहने वाला बताया है।

कार में रखे  शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण कार में रखे 20 सफेद बक्से के अंदर 960 शीशी छत्तीसगढ़ निर्मित गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल प्रत्येक बक्सा में 48 नग बोतल जुमला शराब लगभग 173 लीटर शराब कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए समेत कार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर  जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट