महासमुन्द
महासमुंद, 18 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डी पी चंद्रा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित इस शिविर में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चंद्रा ने जिले के थाना प्रभारियों तथा विवेचकों को अद्यतन विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव ने किया। कार्यक्रम में एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर तथा जिले के समस्त थाना प्रभारी, विवेचक व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे।