महासमुन्द

यातायात जागरूकता कार्यक्रम
17-Jan-2023 6:31 PM
यातायात जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद, 17 जनवरी। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आहुत हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों को यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन में हेलमेट पहनने एवं चार पाहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु पाम्पलेट देकर समझाईश दी। कल 16 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में थाना खल्लारी से प्रधान आरक्षक सतीश पांडे, आरक्षक शशि साहू, दिनेश जायसवाल, कुलेश्वर साहू, महिला आरक्षक हेमलता साहू, बाल मित्र मनहरण गुप्ता, चेतन सिन्हा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट