महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी। महासमुंद के गुजराती समाज भवन पंजाबी पारा स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से टूटा हुआ दान पेटी एवं चिल्हर नगदी रकम 1300 रुपए पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भावेश राजा (52) साकिन त्रिमूर्ति कालोनी महासमुंद ने बीते9 जनवरी को सुबह पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि सुबह 7 बजे गुजराती समाज महासमुंद वार्ड नं 13 पंजाबी पारा गुरूद्वारा के पीछे समाज के भवन स्थित दुर्गा माता का मंदिर से दानपेटी गायब है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया था कि मंदिर का देख रेख महेश भाई सोलंकी करते हैं। घटना दिनांक को अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोडक़र मंदिर में रखे दान पेटी चुरा लिया है। उक्त दान पेटी के लगभग एक-दो हजार रुपए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना महासमुंद में धारा 457, 380 कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया था।
मंदिर में चोरी की घटना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने तत्काल संज्ञान में लेते हुये सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली को आरोपी की पता तलाश कर मुशरुका जप्त करने हेतु निर्देशित किया। आरोपी का पता तलाश जारी थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक कस्तुरबा उर्फ चंदू उर्फ चंदवा सिन्हा नामक युवक ने काफी तादात में चिल्हर नोट और सिक्का रखा है। उक्त सूचना पर सायबर सेल की टीम ने आरोपी को सुभाष नगर महासमुंद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी चंदवा उम्र 19 वर्ष ने 8 जनवरी की रात्रि गुजराती समाज भवन पंजाबी पारा महासमुंद स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोडक़र दान पेटी चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि ताला तोडऩे के बाद दानपेटी में रखे चिल्हर एवं नगदी नोट करीब 1300 रुपए चुरा ली। कुछ रकम को खाने पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के कब्जे से टूटा हुआ दान पेटी, चिल्हर व नोट जुमला करीब 1300 रुपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली महासमुंद से रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरण में जेल जा चुका है।