महासमुन्द

युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो मुहिम शुरू, बैठक में पोस्टर का विमोचन
11-Jan-2023 4:07 PM
युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो मुहिम शुरू, बैठक में पोस्टर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जनवरी।
जिला युवा कांग्रेस ने अब नए सिरे से यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो की मुहिम शुरू की है ताकि अधिक से अधिक युवा कांग्रेस से जुड़ सकें। उक्त संबंध में कल स्थानीय सर्किट हाऊस में जिला युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी, प्रदेश महासचिव युकां व सभापति नपा निखिलकांत साहू, महासमुंद विधानसभा प्रभारी मनहरण वर्मा, खल्लारी मो फहीम शेख, बसना शिवम तिवारी, सराईपाली विशाल रजानी व जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ की उपस्थिति में आहुत की गई।

बैठक में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अमन चंद्राकर, महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी, खल्लारी ताम्रध्वज बघेल, बसना योगेश साहू, समस्त जिला व विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें विभिन्न एजेंडों पर चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर जिला युकां प्रभारी आदिल आलम खैरानी ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का मुख्य मकसद पार्टी के कार्यों में युकां की अहम भूमिका निभाने की है। इसके तहत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में गैर राजनीतिक युवाओं को जोडऩे हेतु सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, कला संबंधित गतिविधियों का आयोजन करना है। बुथ जोड़ो के तहत कांग्रेस कमेटी से समन्वय निर्धारित कर समस्त विधानसभा क्षेत्र को जोन व सेक्टर में विभाजित कर बूथ कमेटी बनाना है।

इनके अनुसार एक बूथ पर 5 युथ एवं 1 डिजिटल युथ जोडक़र प्रत्येक विधानसभा में युवा कांग्रेस अपने संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी। इस दौरान युकां प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर तक युवाओं को जोडक़र संगठन को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो के पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू व जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी ने पोस्टर का विमोचन करते हुए युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो का आगाज जिले में आज से हो रहा हैं। सभी को अब युद्ध स्तर पर पार्टी के कार्य पर भिड़ जाना है ताकि अगली सरकार फिर से कांग्रेस की सरकार हो। इस अवसर पर शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, वैभव मिश्रा, अन्नू चंद्राकर, हुलेश साहू, शुभम चंद्राकर, अब्दुल सुफियान, अविराज तिवारी,जावेद जाफरी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट