महासमुन्द

जनजाति सुरक्षा मंच-सर्व हिन्दू समाज ने कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
11-Jan-2023 3:18 PM
जनजाति सुरक्षा मंच-सर्व हिन्दू समाज ने कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी।
जनजाति सुरक्षा मंच एवं सर्व हिन्दू समाज ने कल संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिलाधीश महासमुंद को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि हाल ही में नारायणपुर में धर्मान्तरित ईसाइयों के द्वारा अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में आने वाले नागरिकों पर प्राणघातक हमले किए गए। धर्मान्तरित ईसाइयों के द्वारा की गई यह कोई पहली हिंसक घटना नहीं थी। इससे पूर्व में भी देश-प्रदेश में ऐसी घटनाएं देखी जा चुकी है। ईसाइयों के द्वारा की जा रही इस तरह की घटनाओं के परिणाम स्वरूप समूचे छत्तीसगढ़ में सामाजिक विद्वेष की स्थिति निर्मित हो चुकी है।

उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं ने क्षेत्रीय अस्मिता को भी संकट में डाल दिया है, जिसके कारण अब छत्तीसगढ़ की संस्कृति भी खतरे में है।
समाज के लोग आपसे अनुरोध करते हंै कि क्षेत्र में धर्मान्तरण की चल रही तमाम गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बनाया जाए, यह भी निवेदन है कि धर्मान्तरण की अवैध गतिविधियों में सम्मिलित लोगों पर कड़ी से कार्रवाई की जाए ताकि हम अपने प्रदेश को किसी भी संभावित साम्प्रादायिक हिंसा एवं तनाव में जाने से रोक सके।
 


अन्य पोस्ट