महासमुन्द

महिलाएं किसी भी काम को पुन: शुरू कर सकती हैं, उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी-अनिता
09-Jan-2023 2:51 PM
महिलाएं किसी भी काम को पुन: शुरू कर सकती हैं, उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी-अनिता

बीटीआई रोड स्थित महिला जिम का पुन:उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जनवरी।
बीटीआई रोड स्थित इंदिरा गांधी महिला जिम का पुन:उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की मौजूदगी में मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे ने किया। नगर पालिका द्वारा पूर्व में बनाए गए यह महिला जिम लंबे समय से बंद था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे, अध्यक्ष नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला नागरिक बैंक के अध्यक्ष अरूणा शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, तारा चंद्राकर, शोभना अजय यादव, संजय शर्मा, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला, मीना वर्मा मौजूद थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से आयोग सदस्य अनिता रावटे ने कहा कि महिलाएं किसी भी काम को पुन: शुरू कर सकती हैं। क्योंकि उनमें इच्छा शक्ति बहुत होती है। आज महिलाओं को फिट रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और इसी कड़ी का हिस्सा है महिला जिम। उन्होंने कहा कि नपाध्यक्ष ने खुद महिला होकर अन्य महिलाओं की चिंता की और पुन: इस जिम की शुरुआत की है।

आयोग सदस्य श्रीमती रावटे ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिए थोड़ा समय निकाल कर जिम में आकर कसरत करें। आपस में एक दूसरे में खुशियां बांटे। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ महिला उत्पीडऩ से जुड़ी कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी।
अध्यक्षता करते हुए नपाध्यक्ष महिलांग ने कहा कि पिछले 8 सालों से बंद जिम को महिला बहनों की मांग पर पुन: नये साज सज्जा के साथ शुरू करने के लिए अध्यक्ष निधि से राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस भरे जीवन में एक्सरसाइज बहुत जरूरी हो गया है। शहर में जिम तो बहुत से हैं लेकिन महिलाओं का एक भी जिम नहीं है, जहां महिलाएं पूरी तरह स्वतंत्र रूप से एक्सरसाइज कर सकें।

उन्होंने कहा इस जिम में महिलाओं के लिए एक ट्रेनर रखा जाएगा। कार्यक्रम अरूणा शुक्ला, रश्मि चंद्राकर, तारा चंद्राकर, एस चंद्रसेन, लक्ष्मी देवांगन ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों के हाथों मिशन क्लीन सिटी के बहनों को सुरक्षा उपकरण वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद मीना वर्मा, संजय शर्मा, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला, योजना सिंग, शोभा शर्मा, साधना सिंह नैनी, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, जितेन्द्र महंती, नौशाद बख्श, लता कैलाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
 


अन्य पोस्ट