महासमुन्द

शाकंभरी महोत्सव में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश हुए शामिल
08-Jan-2023 3:46 PM
शाकंभरी महोत्सव में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 जनवरी।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धामनतोरी में आयोजित शाकंभरी महोत्सव एवं मड़ई मेला कार्यक्रम  संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष ललित पटेल ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, बलविंदर सिंह सलूजा कृष्ण कुमार पटेल दीनदयाल पटेल ईश्वरी राम पटेल रामलाल नायक और महेश्वरी लील कुमार पटेल विराजमान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना से प्रारंभ हुई। इस दौरान उपस्थित अतिथि जनों ने एवं समाज के प्रमुख जनों के द्वारा मां शाकंभरी को फल फूल पत्र आदि का तथा सब्जियों का भोग लगाया गया।  तत्पश्चात ग्राम में देवी देवताओं की पूजा के साथ मड़ई मेला की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि पूर्णिमा तिथि हिंदुओं के बीच एक विशेष महत्व रखती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ दिन पर मां आदिशक्ति शाकंभरी देवी के सुखद अवतार में प्रकट हुईं। ऐसा माना जाता है कि देवी भगवती ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट को खत्म करने के लिए शाकंभरी के रूप में अवतार लिया था। नाम का अर्थ है - ‘शाक ’ जिसका अर्थ है ‘सब्जीऔर शाकाहारी भोजन’  और ‘भारी’  का अर्थ है ‘धारक’ । इसलिए, देवी को सब्जियों, फलों और हरी पत्तियों की देवी और सब्जियों, फलों और पत्तियों में लिपटी देवी के रूप में भी जाना जाता है। देवी को कहीं-कहीं चार भुजाओं और आठ भुजाओं के रूप में किसकी पूजा की जाती है तथा शाकंभरी  देवी को भुवनेश्वरी और शताक्षी के नाम से भी जाना जाता है। और यही शाकंभरी देवी पटेल समाज की आराध्य देवी है और इन्हीं की पूजा करते हुए यह पटेल समाज अपने फल फूल और सब्जियों के माध्यम से संपूर्ण विश्व का पेट भरते आ रहे हैं।

इस अवसर पर मरार पटेल समाज बारापाली राज के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पटेल समाज के पदाधिकारी गण जिनमें प्रमुख रूप से केजू राम पटेल दीनदयाल पटेल संचालक प्रेम लाल पटेल महामंत्री नारायण पटेल लोकनाथ पटेल सेवक राम पटेल कुलेश्वर पटेल श्रीमती ललिता पटेल श्रीमती मीना पटेल श्री भोज राम पटेल टिकेश्वर चंदेल माखन पटेल भानु राम पटेल परसराम पटेल मेघराज पटेल बाबूलाल पटेल सूरज पटेल जमुना पटेल पीके लाल पटेल ब्रिज लाल पटेल सीरीज पटेल सुरेश पटेल आत्माराम पटेल रामकुमार पटेल परमानंद पटेल नरेंद्र पटेल भगत राम पटेल भरत पटेल पुष्कर पटेल पटेल सुखराम पटेल उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट