महासमुन्द

जुआ पर छापा, 18 हजार नगदी समेत 6 के खिलाफ मामला दर्र्ज
07-Jan-2023 3:09 PM
जुआ पर छापा, 18 हजार नगदी समेत 6 के खिलाफ मामला दर्र्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जनवरी।
अग्रवाल ईट भ_ा भंवरपुर रोड़ सरायपाली में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगदी रकम 18 हजार रुपए, 52 पत्ती ताश, 6 नग मोबाइल कीमती 18 हजार रुपए, 4 नग मोटर सायकल के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रवाल र्ईंट भ_ा भंवरपुर रोड़ सरायपाली में कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहां कुछ व्यक्ति रुपए पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने घटनास्थल पर जुआ खेल रहे अशोक अग्रवाल (60) साकिन वार्ड नंबर 10 मेन रोड़ सरायपाली, केशव साहनी (45) साकिन वार्ड नंबर 10 सागर स्ट्रेट सरायपाली, मंगल अग्रवाल (59) साकिन वार्ड नंबर 10 मेन रोड़ सरायपाली, रूपेंद्र चंद्राकर (54) साकिन वार्ड नंबर 13 मेन रोड़ सरायपाली, पवन अग्रवाल (57) साकिन वार्ड नंबर 13 मेन रोड़ सरायपाली तथा राजकुमार अग्रवाल (58)साकिन वार्ड नंबर 03 सरायपाली को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 18 हजार रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 6 नग मोबाइल, 4 सायकल जब्त किया।  सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट रकी कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट