महासमुन्द
महासमुंद, 7 जनवरी। सब्जी उत्पादक किसान संजय चंद्राकर, ऋषि कुमार चंद्राकर पदाधिकारी महासमुंद उन्नत कृषक संघ ने कल एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी है कि किसी भी मंडी में मांग से ज्यादा सब्जियां नहीं पहुंच रही हैं फि र भी सब्जियों के दाम इतने कम हो गए हैं कि किसानों को इसकी लागत भी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को 1485 किलो भाटा रायपुर मंडी भेजा था जिसमें मुझे भटे बेचने के बाद खरीददार को 121 देना था। मतलब उन्होंने दलाल को 1485 किलो भाटा दिया और 121 भी।
उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि थोक महंगाई में राहत है। भारत का थोक महंगाई पिछले 21 महीनों के निचले स्तर पर है। लेकिन सब्जी बोने वाले किसानों के साथ ऐसी स्थिति क्यों और कैसे संभव हुआ यह समझ से पहे है।
इनका कहना है कि सभी लोग मांग और आपूर्ति का फार्मूले से वाकिफ हैं। जब किसी सामान की मांग कम रहती है और आपूर्ति ज्यादा होती है तो वस्तु के दाम कम हो जाते हैं। इसी तरह जब मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होती है तो सामानों के दाम आसमान छूने लगते हैं।
विगत 50 दिनों से सम्पूर्ण भारत में एक नया फार्मूला देखने में आ रहा है कि मांग भरपूर होने तथा आपूर्ति कम होने के बावजूद भी सामानों के दाम कम होते जा रहे हैं। उनकी मांग है कि थोक महंगाई की गणना की सूचि से सब्जियों को अलग कर दिया जाए। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से मांग है कि जिस तरह केरल सरकार सब्जियों के समर्थन मूल्य घोषित के विपणन की व्यवस्था करती है ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में सब्जी और फलों के दाम सुनिश्चित कर किसानों को राहत पहुंचाएं। अभी तो ऐसा नहीं होता है कि अब किसान क्या करे, उसके पास अब आत्महत्या करने के अलावा बचा ही क्या है।