महासमुन्द

अवैध शराब, 5 हिरासत में
06-Jan-2023 3:17 PM
अवैध शराब, 5 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एडीएसपी आकाश राव के निर्देशन में महासमुंद जिले में लगातार देशी व महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई अभियान जारी है। 5 जनवरी को जिले की पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरणों में 137 लीटर शराब सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बसना में बेल्डीह पठार, थाना सांकरा में ग्राम अंसुला और कोतवाली महासमुंद में कल छापेमारी की सघन कार्रवाई की गई। जिसके तहत समस्त थाना-चैकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरों की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना बसना में आरोपी मुरलीधर मिरी साकिन बेलडीह पठार से 35 लीटर  महुआ शराब कीमत 7 हजार, आरोपी राकेश बारीक साकिन बेल्डीह पठार से 75 लीटर महुआ शराब कीमत 15 हजार, थाना सियी कोटवाली महासमुंद में आरोपी खिलावन प्रसाद साकिन लखौली-खरोरा के पास से 6.5 लीटर शराब कीमत 4 हजार, थाना सांकरा में आरोपी रोहित निषाद साकिन अंसुला से 10 लीटर महुआ शराब कीमत 2 हजार, थाना सांकरा में ही आरोपी चंदन सिंह ठाकुर साकिन अंसुला के पास से 10 लीटर महुआ शराब कीमत 2 हजार रुपए बरामद किया है। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 


अन्य पोस्ट