महासमुन्द

जिला स्तरीय पोस्टर-पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता, आत्मानंद स्कूल के 2 छात्रों को मिला नगद पुरस्कार
06-Jan-2023 2:59 PM
जिला स्तरीय पोस्टर-पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता, आत्मानंद स्कूल के 2 छात्रों को मिला नगद पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जनवरी।
क्रेडा जिला कार्यालय महासमुंद द्वारा आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2022 के अंतर्गत स्कूल स्तरीय चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के 2 छात्रों को नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन छात्रों में कक्षा आठवीं की छात्रा चित्रांजनी आडिल को चित्रकारी के अंतर्गत ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पांच हजार का नगद पुरस्कार एवं स्लोगन प्रतियोगिता में ग्रुप में कक्षा 11 वीं के छात्र यशराज बार्ले को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिला है।

पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस एवं वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक अनिता दवे, प्राथमिक विभाग से प्रधान पाठक रूपा पांडेय व्याख्याता जी.आर. टांडेकर, ऊर्जा क्लब के प्रभारी मितेश शर्मा, शिवा कोटेश्वरम्मा मेकला, डॉ. शशबीर कौर संधु,विकास यादव, रौनक अग्रवाल, प्रियंका पीटर, हर्ष परमार, डी.बसंत कुमार साव, हीरालाल जोशी, नेहा दुबे, तृषा शर्मा, दिव्येश इलोय वॉनी, हेमलाल चक्रधारी, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, मधु साहू, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, बिंदेश्वरी जोशी, राधिका शर्मा, मनीषा कन्नौजे, सुशांत शेखर धराई, सुरेश यादव, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, ऋतुराज देवांगन, अंजू चन्द्राकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट