महासमुन्द
मतदान दलों को प्रशिक्षण
05-Jan-2023 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी। पंचायत उप निर्वाचन हेतु पंच एवं सरपंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये जनवरी में चुनाव होगा। उक्त निर्वाचन हेतु मतदान दलों को मास्टर ट्रेनर अमरदास कुर्रे एवं टेकराम सेन व्याख्याता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद द्वारा प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पीठासीन, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 एवं 3 के कर्तव्य मतपेटी का प्रचालन, अभ्याक्षेप, निविदत्त मत पत्र, मतदान पश्चात मतगणना एवं संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत उप चुनाव सुगमता एवं बिना त्रुटि के संपन्न हो इसके लिये मतदान अधिकारियों को संवेदनशील होकर मतदान कराने की जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे