महासमुन्द

प्रदेश की सरकार अराजकता पैदा करने वाली-डॉ.चोपड़ा
05-Jan-2023 3:09 PM
प्रदेश की सरकार अराजकता पैदा करने वाली-डॉ.चोपड़ा

महासमुंद, 5 जनवरी।  पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपड़ा ने विज्ञप्ति कर कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करने वाली सरकार है। वोट की राजनीति करते हुए ईसाई मिशनरियों को संरक्षण देकर आदिवासी समाज की संख्या एवं संस्कृति को समाप्त करने का काम किया है। अब आरक्षण को लेकर अपनी असफल नीति से आदिवासी समाज के साथ-साथ अनुसुचित जाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के साथ धोखाधड़ीे का काम किया है । डॉ. चोपड़ा कहते हैं कि रायपुर में आरक्षण को लेकर राज भवन के विरूध्द असंवैधानिक रैली की असफलता से घबरा कर राज्यपाल को दिये जाने वाले ज्ञापन के प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री ने गायब रहना ही उचित समझा। जबकि मंत्रियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखनी थी। कांग्रेस के नेता एक तरफ  राज्यपाल को भाजपा का एजेन्ट एवं हठी बताकर संवैधानिक मर्यादा का उलंघन कर रहे हैं वहीं उन्हीं राज्यपाल के समक्ष नतमस्तक होकर फरियादी बनकर जा रहे है।
कांग्रेस का यह दोहरा चरि़त्र जनता देख रहीे है।


अन्य पोस्ट