महासमुन्द

बारिश थमने के बाद ठंड में इजाफा लोग अलाव का सहारा ले रहे
05-Jan-2023 2:49 PM
बारिश थमने के बाद ठंड में इजाफा लोग अलाव का सहारा ले रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी।
बारिश थमने के बाद आज ठंड में काफी इजाफा हुआ है। महासमुंद नगर समेत अंचल में ठंड फि र से बढ़ गई है। कल शाम ढलते ही तापमान एकदम नीचे गिरने लगा। आज सुबह तापमान 12 डिग्री पर आ पहुंचा। इस तरह अब लोग सुबह-शाम ठंड से बचने गरम कपड़ों के अलावा अलाव का सहारा ले रहे हैं। अचानक मौसम की बदलती तेवर से आज भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने भी जगह-जगह वार्डवासियों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। बढ़ती ठंड को देखकर ऊनी कपड़ों के वस्त्रालयों में ग्राहकों की भीड़ फिर से जुटने लगी है। सुबह-शाम चाय दुकानों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। ठंड बढऩे से लोगों में सर्दी-जुकाम की शिकायतें बढ़ गई है। नगर के डाक्टरों की सलाह है कि बच्चों को ठंड से बचाएं और सुबह-शाम बच्चों की देखभाल उचित ढंग से करें।

इस बदले हुए मौसम की वजह से जिले में सर्दी,जुकाम,बुखार के रोगी बढ़ गए हैं और कोरोना संक्रमण को लेकर अधिक सजग हैं। लोग जरा सी परेशानी होते ही स्वयं को घर के अन्य सदस्यों से अलग कर रहे हैं। साथ ही भाप से उपचार का तरीका अपना रहे हैं। निजी व पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा खा रहे हैं। बच्चों को समस्या आने पर दवाखाना ले जाकर जांच उपचार कराया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट