महासमुन्द
महासमुंद, 5 जनवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुनगाशेर में साल के पहले दिन से प्रसव प्रारम्भ होने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं मितानिनों ने जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मालूूम हो कि मुनगाशेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटे-छोटे समस्याओं के चलते पिचले एक वर्ष से प्रसव आदि बंद था। लिहाजा इस क्षेत्र में निवासरत गर्भवती माताओं को प्रसव के लिए बागबाहरा महासमुंद या ओडिशा खरियाररोड नुवापाडा जाने की मजबूरी थी। विभिन्न व्यवस्था की कमी के चलते यह केंद्र नाम भर का रह गया था।
इस बात की जानकारी मिलने पर जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा की। फिर जीवनदीप समिति की पदेन अध्यक्ष होने के नाते मुनगाशेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक लेकर लेकर तत्काल समस्याओं का निराकरण किया। प्रसव कक्ष एवं नर्स वाटर की मरम्मत के लिए जनपद निधि से राशि जारी कर मरम्मत करने वाले राजमिस्त्री एवं वेल्डर को बुलाकर तत्काल कार्य करने निर्देशित किया। परिणाम स्वरूप 1 जनवरी से मुनगाशेर में प्रसव शुरू हुआ। उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं स्टॉप के अलावा ग्रामीण, मितानिन, गर्भवती माताओं ने स्मिता चंद्राकर से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है।