महासमुन्द

6 को छेरछेरा का अवकाश: काटे गए टोकन से किसान 9 को बेचेंगे धान
03-Jan-2023 2:36 PM
6 को छेरछेरा का अवकाश: काटे गए टोकन से किसान 9 को बेचेंगे धान

महासमुंद, 3 जनवरी। राज्य शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर 2022 से किया जा रहा है। शुक्रवार 06 जनवरी 2023 को छेरछेरा पुन्नी का शासकीय अवकाश होने पर धान खरीदी का कार्य सहकारी समितियों या उपार्जन केन्द्र में बंद रहेगी। सहकारी समितियों व किसानों के 06 जनवरी 2023 को धान विक्रय के लिए काटे गए टोकन के माध्यम से किसान सोमवार 9 जनवरी 2023 को अपने सहकारी समिति या उपार्जन केन्द्र में बेच सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट