महासमुन्द

परसकोल में गुरूघासीदास जयंती पर शोभायात्रा
03-Jan-2023 2:32 PM
परसकोल में गुरूघासीदास जयंती पर शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जनवरी।
ग्राम परसकोल और बम्हनी में गुरूघासीदास जयंती पर समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने सफेद झंडे लेकर  जैतखाम में पालो चढ़ाया। रात्रि में राम विलास खूंटे का कार्यक्रम रखा गया।
 रात्रि कालीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर थी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि गुरू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, सचिन गायकवाड, गणेश ध्रुव, ममता चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, मोती जांगड़े, शांति बाई टंडन, सफ री बाई, सुमित्रा सोनवानी, जगमोहन कोसरे, सेवकराम ढीढी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट