महासमुन्द
6 जनवरी को छेरछेरा पुन्नी का अवकाश
29-Dec-2022 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 दिसंबर। सामान्य प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा जारी किए गए अधिसूचनानुसार 6 जनवरी 2023 को छेरछेरा पुन्नी का अवकाश घोषित किया गया है। धान उपार्जन नीति वर्ष 2022-23 में दिए गए निर्देशानुसार शासन द्वारा घोषित शासकीय अवकाश के दिन धान खरीदी का कार्य बंद रहेगी। इसलिए सहकारी समितियों व किसानों से 6 जनवरी 2023 को धान विक्रय के लिए काटे गये टोकन को आगे बढ़ाकर 9 जनवरी 2023 में किया गया है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने सहकारी समिति या उपार्जन केन्द्र के प्रभारी से संपर्क कर 6 जनवरी 2023 के लिए काटे गये टोकन को 9 जनवरी 2023 को अपना धान विक्रय कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे