महासमुन्द

गरीबों को अगले एक साल तक मुफ्त राशन-अलका
29-Dec-2022 8:12 PM
गरीबों को अगले एक साल तक मुफ्त राशन-अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 29 दिसंबर। मोदी सरकार ने नए साल से पहले देश के गरीब परिवार के 80 करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा दिया है अब लोगों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन मिलेगा केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को बैठक में यह फैसला लिया है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि अब नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत देश के 80 करोड़ गरीब परिवार के लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा लोगों को दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्होंने मोदी सरकार का आभार जताया। अलका ने कहा कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत भी लाभार्थियों को चावल के लिए 2 रुपए प्रति किलो देना पड़ता था, लेकिन अब गरीबों को खाद्यन पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 5 किलो अनाज जिन लोगों को मिल रहा था और अंत्योदय योजना के तहत जो लोग 35 किलो अनाज के हकदार थे अब इसमें समाहित होंगे।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार गरीबों के हित में सोचते हुए यह ऐतिहासिक ऐतिहासिक फैसला लिया है इस फैसले से केंद्र सरकार के ऊपर 3लाख करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसे केंद्र सरकार वहन करेगी केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब किसी भी उपभोक्ता से राशन प्रणाली के अनाज का कोई मूल्य नहीं लिया जाएगा। यह फैसला गरीबों के लिए बड़ी राहत मिलेगी मोदी सरकार शुरू से गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है हर घर में शौचालय जनधन खाता प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा उज्जवला गैस वितरण हर घर में नल हर घर में जल गरीबों को पक्का मकान आदि जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब भाइयों बहनों के लिए संचालित है।

डिजिटल सिग्नेचर के नाम पर वसूली गलत

सरकारी स्कूलों को मिलने वाली अनुदान राशि का जमकर बंदरबांट हो रहा है चाहे स्कूलों में खेल सामग्री प्रदाय हो या प्रयोगशाला सामग्री टाट पट्टी  प्रदाय हो वर्तमान में प्रत्येक स्कूल से डिजिटल सिग्नेचर के नाम पर 3 हजार की वसूली की जा रही है, जिसके बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी डीईओ या बीईओ को भी जानकारी नहीं है।

उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने कही। उन्होंने कहा सर्व शिक्षा अभियान के उच्च अधिकारी की निजी फर्म की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है जो स्थानीय स्तर पर सीए या चॉइस सेंटर से 500 रुपए में डिजिटल सिगनेचर बन जाता है, उसके लिए 15 सौ लिया  जाना भ्रष्टाचार को स्पष्ट इंगित कर रहा है।

सर्व शिक्षा अभियान के जिला विकासखंड समन्वयक स्कूलों में दबाव डालकर यह कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व बिलासपुर दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने भी इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही और निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। भविष्य में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में प्रदाय सामग्री के मनमाना दर पर भुगतान भी बगैर स्कूल की जानकारी के हो जाएगा। इससे भविष्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।


अन्य पोस्ट