महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। नगर सरकार तुंहर द्वार के तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग वार्ड क्रमांक 5 नयापारा स्थित जैत खाम की पूजा अर्चना कर वार्ड भ्रमण शुरू किया। इस दौरान वार्ड नंबर 5 में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस बीच नयापारा के नागरिकों ने पानी की समस्या बताई। जिस पर नपाध्यक्ष जल विभाग को मुख्य पाइपलाइन और वाल की जांच करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा।
नगर सरकार तुंहर द्वार के पहले चरण के तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित पालिका टीम वार्ड क्रमांक 5 और 6 के भ्रमण किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने वार्ड क्रमांक 5 में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। चौपाल में नागरिकों ने बताया कि, नूरानी चौक के बादल गली पेयजल की समस्या बताई।
नागरिकों ने बताया कि पाइपलाइन से पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाने के कारण दूर से पानी लाना पड़ता है। जिस पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने जल प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहा नागरिकों की लंबे समय से पेयजल की परेशानी से जूझ रहे हैं और शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया जो घोर लापरवाही को दर्शाता है। नपाध्यक्ष ने पाइपलाइन और वाल की जांच करने के निर्देश दिए। और सप्ताह भर इस समस्या का समाधान करने को कहा। इस दौरान एक व्यक्ति ने पट्टे की मांग की। जिससे कि उस पर प्रधानमंत्री आवास के आवेदन कर सके। इस पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने समझाते हुए कहा कि, पट्टा देने का अधिकार नगर पालिका को नही है।
इसके लिए उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी से मिलने की सलाह दी। चौपाल में नागरिकों ने राशन कार्ड, पेंशन, बिजली खंबा लगाने, नाली सफाई, सडक़ मरम्मत, नया नाली निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी गई। जिस पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने भरोसा दिलाया कि, एक साथ सभी काम कर पाना मुमकिन नहीं है।
उन्होंने कहा एक एक कर सभी कार्य पूरा किया जाएगा।
विभाग प्रमुख दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, सीताराम तेलक, नौशाद बक्श, अनुराग गुप्ता, जितेन्द्र महंती, यशवंत ठाकुर, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल सहित पालिका कर्मचारीगण मौजूद थे।