महासमुन्द
कलेक्टर ने वर्ष 2022 के अंतिम जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग व समस्याएं
28-Dec-2022 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 दिसंबर। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वर्ष 2022 के अंतिम जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन कार्यक्रम में 54 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। आगामी जनदर्शन कार्यक्रम मंगलवार 3 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे