महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 दिसंबर। आदिवासी हल्बा समाज उप गढ़ नगरी के 17 ग्राम के सामाजिकजनों की उपस्थिति में हल्बा समाज का शक्ति दिवस महापर्व का आयोजन हल्बा शक्ति सदन डीहीपारा वार्ड नंबर एक नगरी में किया गया।
हल्बा समाज का सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकीकरण के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष शक्ति दिवस महापर्व का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज की कुलदेवी माई दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना पश्चात समाज के महापुरुष शहीद गैंद सिंह नायक, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर पुरानी बस्ती से मुख्य मार्ग से होते हुए डिहिपारा पारा नगरी तक लगभग 5 हजार की संख्या में रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया ।
माई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना पश्चात पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के रूप में किया गया, जिसकी अध्यक्षता हॄदयलाल नाग उपगढ़ अध्यक्ष ने की तथा मुख्य अतिथि कामता प्रसाद बिसेन तथा विशेष अतिथि के रूप में फुलेश्वरी कश्यप , कोमल सिंह श्रीमाली, ओमप्रकाश देव, नेमीचंद देव, फूलचंद अंगोछिया, रंजीत सोम, रामलाल श्रीमाली, डोमार सोम, कुसुम देव, रिखीराम कंचन, इंदु कश्यप, दुलेश्वर गौर, कोमल कश्यप, गणेश चनाप, चंद्रभान कश्यप, गोविंद सोम, कृष्णा शांडिल्य, रामकुमार कश्यप, सोमनाथ सोम, प्रकाश पुजारी,लक्ष्मी कश्यप, दीपक रवि बिसेन,मिथिलेश श्रीमाली,जगन्नाथ श्रीमाली उपस्थित रहे।
इस अवसर पर के एस श्रीमाली ने शक्ति दिवस मनाने के संबंध में प्रकाश डाला ,नेमीचंद देव ,अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील नगरी ने समाज मे समाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक विकास,रुढ़ी जन्य परंपरा पर हल्बा समाज को आगे रहने एवं आज के परिपेक्ष्य में समाज का नेतृत्व विकास पर अपनी बात रखी। उमेश देव, मन्नूलाल यादव,रामलाल श्रीमाली, शेष सोम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालन द्रोण कंचन एवम आभार प्रदर्शन खिंजन कश्यप गढ़ सचिव ने किया।
इस अवसर पर नरेंद्र नाग,शेष नारायण देव,दसरथ सोम,रवि बिसेन,नरेंद्र श्रीमाली,जितेंद्र शांडिल्य,गिरजा शंकर सोम,विकास शांडिल्य ,युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ सहित क्षेत्र के 17 गांव के हल्बा पुरुष,महिलाएं ,युवक युवतियां तथा बच्चे बिरादर बड़ी संख्या में शामिल रहे।