महासमुन्द
महासमुंद, 27 दिसंबर। शहर के वार्ड क्र.2, 3, 10 में संयुक्त रूप से इमलीभांठा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ वीर बाल दिवस मनाया गया। वार्ड क्र. 10 के पार्षद देवीचन्द राठी के नेतृत्व में भारत सरकार की घोषणा के अनुसार 26 दिसम्बर को गुरू गोविंद सिंह के वीर पुत्रों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा नेतागण , मोहन साहू , पप्पु ठाकुर , भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिला उपाघ्यक्ष महेश चौहान , विक्की गुरूदत्ता , अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नईम खान , भरत , सुरेन्द्र महाराज , राजू नामदेव शामिल थे।
इस दौरान लगभग 35 बच्चे आंगनबाड़ी केंन्द्र में आये थे, जिनमें दो बच्चे सैनिक वेशभूषा में थे । बच्चों को मुख्य अतिथि डॉ. विमल चोपड़ा ने कापी,पेन, बिस्किट , चाकलेट वितरण किया।
इस अवसर पर डॉ. विमल चोपड़ा ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से हर साल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाना प्रारम्भ किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी 2021 को निर्णय लिया था कि गुरू गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। डॉ. विमल चोपड़ा ने चार साहिबजादों के बलिदान पर कहानी बच्चों को बताई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया कि आज उनके कारण देश के 150 करोड़़ लोगों को मुगलों के आंतक की सही जानकारी हो रही है।
तीनों आंगन बाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता राखी दुबे, कुंती साहू , जानकी आर्य, सहायिका भानमति साहू वार्ड के गंगाप्रसाद गुप्ता, भारत भोई आदि उपस्थ्ति थे। पार्षद देवीचन्द राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।