महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। इमलीभांठा महासमुंद वार्ड नं. 2 में भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल के द्वारा मोर आवास मोर अधिकार के तहत कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता मोती साहू, पार्षद देवी चंद राठी, पूर्व पार्षद प्रभा साहू, महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजाता विश्वनाथन, खेलावन यादव, नीम खान उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए मोती साहू ने कहा कि गरीबों का प्रधानमंत्री आवास प्रदेश की भूपेश बघेल नेतृत्व कांग्रेस सरकार विगत चार वर्षों से रोक कर रखा है। केंद्र से प्रधानमंत्री आवास हेतु 12 लाख परिवार के लिए राशि छत्तीसगढ़ को भेजा जा चुका था लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने उसे वापस कर दिया।
गरीब परिवार के साथ अन्याय किया है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेगी जिसमें आप सबका भी सहयोग चाहिए।
इस अवसर पर सभा को देवी चंद राठी, सुजाता विश्वनाथन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद राहुल चंद्राकर, बुथ अध्यक्ष सोनई विश्वकर्मा, ललिता चंद्राकर, रेखा गौर, गंगा यादव, अर्चना सिंह, त्रिवेणी चंद्राकर, मीना चंद्राकर, बिंदिया गौतम, कुमार देवांगन, नीरा देवांगन, निर्मला चंद्राकर, रूखमणी साहू, कौशल्या साहू, पूर्णिमा धीवर, पुष्पा देवांगन, रूपा निषाद, शांता निषाद, नंदकुमार देवांगन, देवकी निषाद, कुमारी विश्वकर्मा, चंद्रकला, प्रमिला, उर्वशी, राधा, पार्वती, मोहल्ला वासी उपस्थित थे।