महासमुन्द

श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में रक्तदान शिविर
26-Dec-2022 8:42 PM
श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में रक्तदान शिविर

बसना, 26 दिसंबर। श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंघ जी के चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंघ जी,बाबा जुझार सिंघ जी,बाबा जोरावर सिंघ जी,बाबा फतेह सिंघ जी जो की देश धर्म की रक्षा के लिए 21 से 28 दिसंबर के बीच शहीद हो गए, जिसे सिख धर्म के अनुयायी इस दिन को शहीदी सप्ताह के रूप में पूरे विश्व में मानते है। चार साहिबजादों की शहादत की याद में महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना, सांकरा, पिथोरा, झलप, बागबाहरा, महासमुंद के साध संगत के संयुक्त प्रयास से 22 से 28 दिसंबर तक पूरे जिले में मेकाहरा रायपुर के सहयोग से शहीदी सप्ताह को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 22 को सरायपाली, 23 को महासमुंद ,24 को सांकरा में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ,जिसमें सभी ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।  रविवार को बसना में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सिक्ख समाज बसना द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब बसना में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें 251 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संगठन के साथ साथ नगर एवं आस पास के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी बंधुओं, शासकीय अर्ध शासकीय अधिकारियों एवम कर्मचारियों का बहुत ज्यादा सहयोग इस रक्तदान जीवनदान शिविर में रहा।

आगे सिक्ख समाज द्वारा यह शिविर 26 को पिथोरा, 27 को झलप 28 को बागबाहरा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में बसना नगर के समस्त सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, गणमान्य नागरिक गण,व्यापारी गण, नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

सिख समाज द्वारा यह आयोजन पूरे महासमुंद जिले में पहली बार किया जा रहा है। सिक्ख समाज के सदस्यो द्वारा प्रेस के माध्यम से सभी रक्तदाताओं से अपील करता है कि पूरे जिले के इस पहले आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा ले अपने रक्त का दान कर किसी जरूरत मंद का जीवन बचाए।

उपरोक्त जानकारी बसना सिख समाज के र्संकचक स. लाल सिंघ छाबड़ा एवम अध्यक्ष स. मनजीत सिंघ सलूजा ने दी।


अन्य पोस्ट